नमस्कार, मैं युवा किसान अंकित बेनीवाल। "युवा किसान नयी सोच" परिवार में आपका हार्दिक स्वागत है। 🙏🌱🇮🇳
#मेरा खेत मेरी रसोई
“खेतों में खुशहाली, किसानों के चेहरे पर मुस्कान… Yuva Kissan – Nai Soch, समृद्ध खेती का नया अभियान!”
यह खेती में एक नयी क्रांति है, केवल एक सोशल मीडिया नेटवर्क नहीं। इस क्रांति में हम देश के युवाओं का साथ चाहते हैं, ताकि भारत की खेती को एक नए मुकाम पर ले जाएँ।
- अंकित बेनीवाल, युवा किसान
फसल और खाद की आसान भाषा में जानकारी।
बुवाई से पहले खेत और बीज कैसे तैयार करें।
कम खर्च में गोबर और केंचुआ खाद बनाने का तरीका।
हम किसान भाइयों को ये लाभकारी जैविक कल्चर भी उपलब्ध कराते हैं। कीमत और मात्रा की जानकारी के लिए WhatsApp पर पूछें।
Metarhizium anisopliae
मिट्टी के कीट, जैसे सफेद गिडार और दीमक पर काम करने वाली जैविक फफूंद।
Beauveria bassiana
इल्ली, सफेद मक्खी और थ्रिप्स जैसे कीटों के लिए जैविक फफूंद।
NPK Consortia
नाइट्रोजन, फॉस्फोरस और पोटाश पौधे तक पहुँचाने में मदद करने वाले जीवाणुओं का मिश्रण।
Mycorrhiza
जड़ों से जुड़कर पौधे को फॉस्फोरस और पानी लेने में मदद करती है।
Pseudomonas
जड़ और पत्तियों के कुछ रोगों से बचाव में मदद करने वाला लाभकारी जीवाणु।
Trichoderma
उकठा और जड़ गलन जैसे मिट्टी से फैलने वाले रोगों से बचाव में मदद करने वाली फफूंद।
उपयोग की मात्रा और तरीका फसल के हिसाब से अलग होता है, इसलिए पूछकर ही इस्तेमाल करें।
फॉर्म भरें, हमारी टीम आपसे संपर्क करेगी।
अपने जैसे किसानों से जुड़ें, अनुभव बाँटें, एक-दूसरे से सीखें।